Babita Sharma 30 Mar 2023 गीत प्यार-महोब्बत #प्यार#मोहब्बत#साहित्य लाइव#google 56629 2 5 Hindi :: हिंदी
एक जीवन आधार हो तुम, मेरा पहला प्यार हो तुम। तुमसे तो जीना आया है हँसना तुमने सिखलाया है। मेरा तो संसार हो तुम मेरा पहला प्यार हो तुम। तुम दर्द में मेरे दवा बने, गर्मी में ठंडी हवा बने। मेरे सुख के पहरेदार हो तुम, मेरा पहला प्यार हो तुम। तुमने जीवन मे रंग भरे, दुःख -सन्ताप-क्लेश हरे। मेरे तारणहार हो तुम, मेरा पहला प्यार हो तुम