राहुल गर्ग 16 Mar 2024 ग़ज़ल प्यार-महोब्बत Rahulvision.blogspot.com 52320 0 Hindi :: हिंदी
शब्द चुभने से लगे जब वो दूर हुए हम उन्हें मनाने में यू थक के चूर हुए ।। उसकी आशिकी में खुद को इस तरह डुबो दिया कि एक अर्सा बीत गया हमें मगरूर हुये ।। हर गुनाह का इल्ज़ाम हमारे सर मढ़ दिया उन्होंने हमें तो ये भी नहीं पता की हमसे कितने कसूर हुए ।। बड़ी लंबी सी दूरियाँ है अब दोनों के दरमियाँ झगड़े कुछ उनकी तरफ और कुछ हमसे भी जरूर हुए ।। तसल्ली पहुँचा तो सकते थे उन्हें चेहरा अपना दिखाकर पर उनसे दूर रहने के वादों से बहुत मजबूर हुए ।। कैसे भी मान जाए कि हट जाए ये घटा के बादल उनसे दिल्लगी के प्रयास हर तरह से भरपूर हुए ।।