आकाश अगम 30 Mar 2023 ग़ज़ल प्यार-महोब्बत #स्टोरेज भरना चाहता हूँ #ग़ज़ल #Ghajal #हिंदी कविता #poetry #आकाश अगम #Akash Agam 104336 0 Hindi :: हिंदी
मुझे चद्दर ओढ़ाने को तुम आओ खुली छत पर ठिठुरना चाहता हूँ।। बहुत कर लीं हैं बातें बैठ पर अब तुम्हें बाहों में भरना चाहता हूँ।। करो तुम प्यार का इज़हार शायद मैं अब कुछ देर मरना चाहता हूँ।। फ़क़त तस्वीर तेरी फोन में हो मैं अब स्टोरेज भरना चाहता हूँ।। मैं अब शायद उजड़ जाऊँ बिखर कर मैं मन भर कर सँवरना चाहता हूँ।।