Pooja Singh 30 Mar 2023 ग़ज़ल प्यार-महोब्बत #एकबार आजमा के देखिए #दिल को छू लेने वाली ग़ज़ल taching heart #google#yahoo#bing 35731 0 Hindi :: हिंदी
किस्मत तो एक बार, आजमा के देखिए। कोई झुके न खुद को, झुका के तो देखिए। झुक जाएगा अदब से ,रंगीं ये जमाना। निगाह एक बार, उठा के तो देखिए। वैसे तो मिले होंगे, हजारों ही दिल मगर। दिल से कभी दिल को,मिला के तो देखिए। लाखों लुटाई दावतें, अमीर को मगर। रोटी कभी गरीब को, खिला के तो देखिए। करती हैं कद्र कौम की, 'पूजा' तो यूं मगर। दोस्ती के लिए हाथ,बढ़ा के तो देखिए। स्वरचित लेखिका -पूजा सिंह 'पूजा'