Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें
Certificate is not issued to the author at present. Minimum 10 articles should be published on Sahity Live website to get the certificate.

माँ - बेटी

Archana Singh 28 Sep 2024 कविताएँ समाजिक मांँ - बेटी 8830 0 Hindi :: हिंदी

बेटियों के लिए मायका क्या है ,,,,सिर्फ वही जानती है । बिन मांँ- बाप मायका सूना है । आज एक मांँ बेटी के एहसासों को लिख रही हूं  .... मांँ हैं तो कहती है ;  तू ठीक तो है ना  .... ? कितने दिन हो गए तुझे देखे हुए ,,,,,  आज तेरी आवाज थोड़ी भारी लग रही है ,  तू रो रही थी क्या ....? देख मुझसे झूठ मत बोलना ।
 माँ है तो कहती है ; इस बार तेरे जन्मदिन पर पैसे भेज रही हूं  , तो सिर्फ अपने लिए ही कुछ अच्छे कपड़े खरीद लेना । थोड़ा बन संवर के रहा कर ,,,अभी कौन सी तेरी उम्र हुई है .....! 
 माँ है तो कहती है ;  इस बार आना तो कुछ दिन मेरे
 पास रहना ।  क्या घोड़े पर सवार होकर आती है 
और तूफान की तरह मेरा आंगन सुना कर चली 
जाती है । अभी तो त्योहारों के चक्कर में तुझे जी 
भर के देखा ही नहीं , पता नहीं फिर कब आएगी ...!
माँ है तो बेटियों के इंतजार में हर आंगन है ।  माँ है तो अधिकार है , ममत्व का एहसास है । माँ है तो सब कुछ है , मांँ के बिना तो हर बेटी का एक कोना सुना है ....एहसास अर्चना की कलम से ,✍🏻

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: