Archana Singh 21 Jun 2026 आलेख प्यार-महोब्बत Happy Father's day to all 1217 0 Hindi :: हिंदी
मेरे पापा..... एक आदर्श पिता के साथ-साथ एक ऐसे इंसान हैं जिस पर परिवार को ही नहीं , बल्कि पूरे समाज को गर्व हैं .... जो सरकारी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी संघ और पेंशनर कल्याण समिति की रीढ़ हैं ... जो हर संभव आगे बढ़कर , अपने संघ और समिति के सहयोग से , समाज की कमजोरियों का आंकलन कर , उन्हें दूर करने का प्रयास करते हैं ।जिन्होंने खुद से पहले औरों के बारे में सोचा , ऐसे पिता की मैं संतान हूं । मुझे अपने पिता पर गर्व हैं । दो लाइनें जो दिल से निकली हैं .... "हर जन्म में आप ही मेरे पिता बनें , दीजिए ये आशीष ! इस जन्म में बेटी बनाकर ऋण ना चुका सकीं , अगले जन्म में बेटा बनकर सेवा का मौका चाहिए , और फिर मुझे महादेव से आप ही पिता चाहिए "! धन्यवाद दोस्तों 🙏🏻🙏🏻💐💐