Jitendra Sharma 30 Mar 2023 कविताएँ राजनितिक अटल बिहारी को प्रणाम्, अटल बिहारी वाजपई, जितेंद्र शर्मा, वंदना इंटर कॉलेज 7898 0 Hindi :: हिंदी
उबड़ खाबड़ पथरीली राहों पर, जो खूब चले और अटल रहे! उन अटल बिहारी को प्रणाम! उन अटल बिहारी को प्रणाम! राष्ट्रभक्ति और समर्पण को उद्देश्य बनाकर। उच्च प्रतिष्ठित हुए नभ में राजनीति के दिवाकर।। श्रेष्ठ मूल्यों से पाया एक नया आयाम! उन अटल बिहारी को प्रणाम! उन अटल बिहारी को प्रणाम! मधुर वचन प्रखर वाणी और दिव्य रूप के धारी। ईश्वर ने एक रत्न दिया भारत को अटल बिहारी।। भारत रत्न को मिला अटल से और अधिक सम्मान! उन अटल बिहारी को प्रणाम! उन अटल बिहारी को प्रणाम! नमन तुझे हे राजनीति में, आदर्शों के अधिष्ठाता। जिसने तुझको जन्म दिया, धन्य धन्य वो माता।। स्वर सुमन हे कविवर! करता हूं प्रणाम! उन अटल बिहारी को प्रणाम! उन अटल बिहारी को प्रणाम!