Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

//... मजहबी उन्माद...//

Chinta netam " mind " 30 Mar 2023 कविताएँ देश-प्रेम देश प्रेम 22746 1 4 Hindi :: हिंदी

       //...मजहबी उन्माद...//

मानव मस्तिष्क के ,
एक कोने में,
जमा हुआ मवाद ...!

सारे मानव समाज को ,
सड़ाता, गलाता घाव
मजहबी उन्माद....!

मरती माताएं ,
लुटती अबलाएं ...!

होती कितनी ,
मर्माहत घटनाएं ...!

यह कराता कत्लेआम ,
सरेराह ,सरेआम 
दंगे और फसाद ...!

उदाहरण के तौर पर ,
सामने इतिहास पड़ा
लो कर लो याद ...!

मेरे देशवासियों ,
मेरी तुमसे विनम्र विनती ,
फिर ना आए ,
गुजरा हुआ कल ...!

सबका अच्छा हो,
आने वाला पल ...!

इसलिए अपने विचारों से ,
कर दो इसे आजाद ...!

आओ एक हो सभी 
मिटे मन से यह उन्माद ...!

            चिंता नेताम "मन"
         डोंगरगांव(छत्तीसगढ़)

Comments & Reviews

 mayank
mayank Tagda sir

1 year ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: