Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कल की उलझन

Santosh kumar koli 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक कल की उलझन 10358 0 Hindi :: हिंदी

कल, कल हो क्यों नहीं जाता?
मैं वर्तमान में, रह क्यों नहीं पाता?

अनाहूत, ज्यों नटखट बच्चे।
दबे पांव, ज्यों देकर गच्चे।
सूरजमुखी, ज्यों सूरज ताके।
चूजे, ज्यों दाने पर भागे।
इस तानर, क्यों गोते खाता?
मैं वर्तमान में, रह क्यों नहीं पाता?

जहां अब है, वहां सब है।
जहां कल है, वहां छल है।
जो डर गया, वह मर गया।
जो मर गया, वह घर गया।
कल, अब में क्यों नहीं समाता?
मैं वर्तमान में, रह क्यों नहीं पाता?

सोता हूं, जगते हुए।
जगता हूं, आंख लगते हुए।
जीवन, सुबह- सी धुंध।
वर्तमान, कुंद का कुंद।
जीवन कुंद, कुंद बन क्यों नहीं जाता?
मैं वर्तमान में, रह क्यों नहीं पाता?
कल, कल हो क्यों नहीं जाता?
मैं वर्तमान में, रह क्यों नहीं पाता?

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: