भूपेंद्र सिंह 18 Dec 2023 ग़ज़ल समाजिक किस्मत पर गजल,मेहनत पर गजल,पढ़ाई पर गजल मां पर गजल 6734 1 5 Hindi :: हिंदी
जिंदगी में खुश रहो, पर रब से डरो, बादशाहो से भी तावान लिया जाता है। कभी किस्मत से नही मिलती सफलता, पढ़ने वालो से भी इम्तिहान लिया जाता है। झुक गई थी दुनिया उसके जुनून के सामने, इसलिए नाम उसका सिकंदर महान लिया जाता है। खुद पर इतना गुरूर ना करो , वक्त के बदलते सबसे गुमान लिया जाता है। झूठ बोलने से कोई भी नही चढ़ता नेकी की सीढ़ी, अदालत में भी सच का परवान लिया जाता है। जग में नही है हर कोई आस्तिक, नास्तिक बनाकर उनसे ईमान लिया जाता है। फालतू नही मिलता किसी को कुछ भी, हर एक से हर वस्तु का दाम लिया जाता है। वो करता होगा सबकी मदद, इसलिए आज भी खुदा का नाम लिया जाता है। पिघल जाते है रास्ते के बड़े बड़े पत्थर भी, जब मन में कुछ ठान लिया जाता है। संचय से इंसान हो जाता है कंजूस, इसलिए हर एक से दान लिया जाता है। कदम चूमने लग जाती है सफलता, जब किताबे पढ़कर कुछ जान लिया जाता है। जो मरकर भी नाम अमर कर जाए, उसे महान, मान लिया जाता है दिल में कुछ तो जिंदा होगा प्यार , इसलिए आज भी मां का नाम लिया जाता है। पढ़ने वालो से भी इम्तिहान लिया जाता है।। ✍️✍️ भूपेंद्र सिंह रामगढ़िया