Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

*🌳🦚प्रेरक कहानी🦚🌳 *💐💐ओहदे की कीमत(दहेज में)💐💐 #प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर......करण सिंह#

Karan Singh 30 Mar 2023 कहानियाँ समाजिक Ram/जय श्री राम/धार्मिक महत्व/सपनों का सौदागर.... करण सिंह/ Karan Singh/भंडारा और तीन दोस्त/हिन्दू परम्पराएं और उनका महत्व/चौदह प्राचीन हिन्दू परम्पराएं और उनसे जुड़े लाभ/Sapno ka sodagar... Karan Singh/शादी-विवाह का महत्व/शादी-विवाह के लिए गोत्रो का महत्व/चयन का महत्व/भक्ति/धार्मिक कथा/रामायण/महाभारत/***************************************** *🌸प्रेरक कहानी🌸*#सहारा** 💐प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर......करण सिंह💐/सहारा/छोटी बहू/आदर्श बहु/जिम्मरदारी/*🌳🦚प्रेरक कहानी🦚🌳 *💐💐ओहदे की कीमत(दहेज में)💐💐 #प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर......करण सिंह#/ओहदे का महत्व/दहेज प्रथा/नारी शक्ति/बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ/बेटियां/ 34354 0 Hindi :: हिंदी

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
*🌳🦚प्रेरक कहानी🦚🌳
*💐💐ओहदे की कीमत(दहेज में)💐💐
#प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर......करण सिंह#
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
ओहदे की कीमत(दहेज में)
👌
चौबे जी का लड़का है अशोक, एमएससी पास। 

नौकरी के लिए चौबे जी निश्चिन्त थे, कहीं न कहीं तो जुगाड़ लग ही जायेगी। 

ब्याह कर देना चाहिए।

        मिश्रा जी की लड़की है ममता, वह भी एमए पहले दर्जे में पास है, मिश्रा जी भी उसकी शादी जल्दी कर देना चाहते हैं।

      सयानों से पोस्ट ग्रेजुएट लड़के का भाव पता किया गया।

 पता चला वैसे तो रेट पांच से छः लाख का चल रहा है, पर बेकार बैठे पोस्ट ग्रेजुएटों का रेट तीन से चार लाख का है। 

      सयानों ने सौदा साढ़े तीन में तय करा दिया। 

बात तय हुए अभी एक माह भी नही हुआ था, कि पब्लिक सर्विस कमीशन से पत्र आया कि अशोक का डिप्टी कलक्टर के पद पर चयन हो गया है।

चौबे- साले, नीच, कमीने... हरामजादे हैं कमीशन वाले...!

पत्नि- लड़के की इतनी अच्छी नौकरी लगी है नाराज क्यों होते हैं?

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
*🌳🦚प्रेरक कहानी🦚🌳
*💐💐ओहदे की कीमत(दहेज में)💐💐
#प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर......करण सिंह#
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

चौबे- अरे सरकार निकम्मी है, मैं तो कहता हूँ इस देश में क्रांति होकर रहेगी... यही पत्र कुछ दिन पहले नहीं भेज सकते थे, डिप्टी कलेक्टर का 40-50 लाख यूँ ही मिल जाता।

पत्नि- तुम्हारी भी अक्ल मारी गई थी, मैं न कहती थी महीने भर रुक जाओ, लेकिन तुम न माने... हुल-हुला कर सम्बन्ध तय कर दिया...  मैं तो कहती हूँ मिश्रा जी को पत्र लिखिये वो समझदार आदमी हैं।

प्रिय मिश्रा जी, 
   अत्रं कुशलं तत्रास्तु !
          आपको प्रसन्नता होगी कि अशोक का चयन डिप्टी कलेक्टर के लिए हो गया है। विवाह के मंगल अवसर पर यह मंगल हुआ। इसमें आपकी सुयोग्य पुत्री के भाग्य का भी योगदान है।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
*🌳🦚प्रेरक कहानी🦚🌳
*💐💐ओहदे की कीमत(दहेज में)💐💐
#प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर......करण सिंह#
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

      आप स्वयं समझदार हैं,  नीति व मर्यादा जानते हैं। धर्म पर ही यह पृथ्वी टिकी हुई है। मनुष्य का क्या है, जीता मरता रहता है। पैसा हाथ का मैल है, मनुष्य की प्रतिष्ठा बड़ी चीज है। मनुष्य को कर्तव्य निभाना चाहिए, धर्म नहीं छोड़ना चाहिए। और फिर हमें तो कुछ चाहिए नहीं, आप जितना भी देंगे अपनी लड़की को ही देंगे।वर्तमान ओहदे के हिसाब से देख लीजियेगा फिर वरना हमें कोई मैचिंग रिश्ता देखना होगा। 

       मिश्रा परिवार ने पत्र पढ़ा, विचार किया और फिर लिखा-

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
*🌳🦚प्रेरक कहानी🦚🌳
*💐💐ओहदे की कीमत(दहेज में)💐💐
#प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर......करण सिंह#
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

प्रिय चौबे जी, 
    आपका पत्र मिला, मैं स्वयं आपको लिखने वाला था। अशोक की सफलता पर हम सब बेहद खुश हैं। आयुष्मान अब डिप्टी कलेक्टर हो गया हैं। अशोक चरित्रवान, मेहनती और सुयोग्य लड़का है। वह अवश्य तरक्की करेगा।
      आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि ममता का चयन आईएएस के लिए हो गया है। कलेक्टर बन कर आयुष्मति की यह इच्छा है कि अपने अधीनस्थ कर्मचारी से वह विवाह नहीं करेगी। 
       मुझे यह सम्बन्ध तोड़कर अपार हर्ष हो रहा है।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
*🌳🦚प्रेरक कहानी🦚🌳
*💐💐ओहदे की कीमत(दहेज में)💐💐
#प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर......करण सिंह#
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

आज के आधुनिक समय में भी दहेज़ प्रथा नाम की बुराई हर जगह फैली हुई है। पिछड़े भारतीय समाज में दहेज़ प्रथा अभी भी विकराल रूप में है।

इसलिए सभी:- *"बेटी पढाओ,दहेज मिटाओ*🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
*सदैव प्रसन्न रहिये।*
*जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।*

🙏🙏🙏🙏🌳🌳🌳🙏🙏🙏🙏🙏

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
*🌳🦚प्रेरक कहानी🦚🌳
*💐💐ओहदे की कीमत(दहेज में)💐💐
#प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर......करण सिंह#
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: