Poonam Mishra 30 Mar 2023 गीत प्यार-महोब्बत जीवन में अपने होने का एहसास कराते रहना 97093 0 Hindi :: हिंदी
कुछ कहते सुनते रहना मन की बात बताते रहना यूं घुट घुट कर जीने से क्या होता है अपना एहसास कराते रहना खुलकर जीना अपना जीवन तुम जैसे पक्षी आजाद गगन में उड़ता है निर्मल मन रख कर चलना आगे जीवन में मन की कुछ बात बताते रहना कुछ अपने होने का एहसास कराते रहना दूसरों के आगे कभी ना झुकना कभी अपनों की बात भी सुनना अपनों के खातिर कभी न रुकना सबका साथ निभाते रहना कुछ पल के लिए मेरे भी जीवन में अपना एहसास कराते रहना स्वरचित लेखिका पूनम मिश्रा